Posts

Showing posts from October, 2018

जन अभियान परिषद के समन्वयक कर रहे भाजपा का प्रचार: भूपेन्द्र गुप्ता

कांग्रेस पोल-खोल अभियान समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने जन अभियान परिषद के प्रदेश भर में ब्लाक स्तर तक नियुक्त समन्वयकों का दुरूपयोग भाजपा के एजेंट के रूप में करने का आरोप सरकार पर लगाया है । उल्लेखनीय है कि  जन अभियान परिषद का गठन मध्यप्रदेश शासन योजना आर्थिक एवं साख्यिकी विभाग के अंतर्गत किया गया है। भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि संविदा पर नियुक्त लगभग 500 समन्वयकों को आचार संहिता लगने के ठीक पहले गलत तरीके से एक साथ नियमित कर उपकृत किया गया है। जबकि प्रदेश में ढाई लाख और संविदा कर्मचारी काम कर रहे हैं, जिन्हें नियमित नहीं किया गया। जन अभियान परिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान हैं। उन्होंने कहा कि संभाग, जिला और ब्लाक लेवल पर नियुक्त इन समन्वयकों को विगत 16 से 18 मई तक मुंबई में भाजपा संगठन मंत्री विनय सहस्त्रबुद्धे की अगुवाई में चल रही संस्था ' रामभाऊ म्हालगी प्रबोधनी' में चुनाव प्रचार का प्रशिक्षण दिया गया। इसके पहले अप्रैल में असम स्थित सेवा भारती के प्रकल्प में ट्रेनिंग दी गयी। इसके बाद 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक भोपाल के शारदा बिहार में प्रशिक्ष...